बस्ती। शनिवार को कांग्रेस सेवा दल की बैठक मुख्य संगठक सुनील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। बैठक में कांग्रेस सेवा दल संगठन को मजबूत बनाये जाने पर विचार किया गया।
बैठक में मुख्य संगठक सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस देश को आजाद कराने से लेकर भारत के नव निर्माण तक निरन्तर सक्रिय है और सेवा दल ने सेवा के अनेक रचनात्मक उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। कहा कि अति शीघ्र जनपद में कांग्रेस सेवा दल का मजबूत संगठन खड़ा किया जायेगा। इस सम्बन्ध में परस्पर संवाद और प्रयास जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कांग्रेस सेवा दल सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि नफरत की राजनीति पर कांग्रेस ही विराम लगायेगी। लोगों को कांग्रेस की नीति, कार्यक्रम से जोड़ने की जरूरत है।
कांग्रेस सेवा दल की बैठक में मुख्य रूप से पृथ्वीपाल चौधरी, वासुदेव पाण्डेय, बब्बन प्रसाद मिश्र, अजीत कुमार पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, शमसुद्दीन, घनश्याम पाण्डेय, शत्रुघ्न कुमार शुक्ल, वासुदेव सिंह, वामिक मेराज, शाजिद अली शेख, विश्वनाथ पाण्डेय, राम नरायन,सुरेश प्रसाद शुक्ल, गोपाल गण्ेाश पाण्डेय, राजकुमार, विनोद चौधरी, किशुन गोयल, शिव प्रसाद पाण्डेय, राजेश चौधरी, अजीत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment