<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 27, 2026

दलित युवक की पिटाई, मुकदमा वापस लेने का दबाव


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के परसा बोधी गांव में दबंगों द्वारा एक दलित युवक की पिटाई करने और मुकदमा दर्ज होने के बाद समझौते का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर आरोपितों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल व भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सचान सहित कई लोगों ने सीआरओ को ज्ञापन सौंपा। परसा बोधी निवासी मंगेश्वर पुत्र ओमप्रकाश के चाचा धर्मेन्द्र कुमार के अनुसार 18 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे मंगेश्वर नगहरा चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। आरोप है कि वहां अंश दूबे, विकास दूबे पुत्रगण अनिल दूबे तथा अनिल दूबे पुत्र बृजभूषण प्रताप दूबे ने लाठी-डंडा व सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर पर कई चोटें आईं और काफी खून बहा। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से जान बच सकी।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित समझौते का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages