<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 2, 2026

बृज की रसोई ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया भोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


आशियाना, लखनऊ। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के अंतर्गत आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से आयोजित यह सेवा अभियान 01 फरवरी 2026, रविवार को अपराह्न 02 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें निर्धन, निराश्रित बच्चों, जरूरतमंद परिवारों एवं असहाय नागरिकों को पौष्टिक भोजन सम्मानपूर्वक परोसा गया।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित वर्ग तक करुणा, संवेदना और समानता के भाव के साथ भोजन पहुँचाना है। आशीष शुक्ला ने कहा कि सेवाभावी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से भोजन वितरण सुनिश्चित किया। जालिम सिंह ने आयोजन को सामाजिक सहभागिता और सामूहिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

अनुराग दुबे ने कहा कि बृज की रसोई केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा को सुदृढ़ करने वाला सतत सेवा अभियान है। कार्यक्रम के समापन पर संजय श्रीवास्तव ने सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशाल सक्सेना के अनुसार यह पहल संवैधानिक मूल्यों—समानता, गरिमा और मानवाधिकार—के अनुरूप रही। आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1500 लोगों को सप्रेम भोजन कराया गया, जिसमें अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages