<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 2, 2026

एन.ई. रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा 6, 9 व 11 के लिए प्रवेश फॉर्म वितरण शुरू


गोरखपुर। एन.ई. रेलवे हायर सेकेण्ड्री स्कूल, जटेपुर रेलवे कॉलोनी, गोरखपुर में शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 06, 09 एवं 11वीं में प्रवेश हेतु फॉर्म वितरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 03 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक विद्यालय कार्यालय से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

सी.बी.एस.ई. बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम के इस विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अनुशासन के लिए विद्यालय के प्रत्येक कक्षा-कक्ष की निगरानी सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से की जाती है।

विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु भौतिक, रसायन एवं जीवविज्ञान की आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय तथा रीडिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से निर्धारित अवधि में प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages