वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता।
बस्ती। थाना नगर पुलिस एवं एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में घर और जूते-चप्पल की दुकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार दिनांक 06/07 जनवरी 2026 की रात नगर बाजार स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान में चोरी की घटना हुई थी, वहीं 10/11 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर कटरा में एक घर से आभूषण चोरी किए गए थे। इन दोनों घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त रामदेव यादव उर्फ प्रिंस पुत्र छिनमिन यादव तथा आजम अली उर्फ अजमेर पुत्र मोहम्मद जलील, निवासीगण महरीपुर थाना नगर जनपद बस्ती को कस्बा नगर दुर्गा मंदिर पोखरा के उत्तरी छोर से समय करीब 05:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना नगर क्षेत्र में जूते-चप्पल की दुकान से चोरी की गई नकदी 5,000 रुपये तथा थाना कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर स्थित मकान से चोरी किए गए गहने-जेवरात व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना नगर व थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 22/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment