<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 2, 2026

कायस्थ सेवा ट्रस्ट कार्यकारिणी का गठन, मुकेश श्रीवास्तव पुनः जिलाध्यक्ष बने


बस्ती। निकट चित्रगुप्त चौक श्री चित्रगुप्त मंदिर सभागार में कायस्थ सेवा ट्रस्ट की नई जिला एवं मंडलीय कार्यकारिणी का गठन संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी योजनाओं एवं समाजहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए मुकेश श्रीवास्तव को एक बार पुनः जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संगठन के सक्रिय सदस्य नवीन श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के गठन की घोषणा होते ही बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला के साथ भव्य स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि अनुभवी नेतृत्व में कायस्थ सेवा ट्रस्ट सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।
जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुनः मिलने पर मुकेश श्रीवास्तव ने संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि कायस्थ सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुँचाना है। वे सभी को साथ लेकर शिक्षा, सामाजिक सहयोग, जरूरतमंदों की सहायता एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज को एकजुट रखने पर विशेष बल दिया।
वहीं मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नवीन श्रीवास्तव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। उन्होंने मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। इससे कायस्थ समाज की एकता, आपसी सहयोग और सामाजिक पहचान को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
ट्रस्ट के संरक्षक सुरेन्द्र मोहन वर्मा , दिनेश श्रीवास्तव मास्टर साहब , अंकुर वर्मा , पंकज श्रीवास्तव , उमेश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त , राजकुमार श्रीवास्तव , आलोक श्रीवास्तव , राजेश श्रीवास्तव , अजय श्रीवास्तव , रामकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और ट्रस्ट के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की अपेक्षा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला एवं मंडल स्तर पर नेतृत्व मजबूत होने से कायस्थ समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को नई गति मिलेगी। बैठक का संचालन प्रकाश मोहन श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्गेश श्रीवास्तव , नितेश श्रीवास्तव , डब्बू श्रीवास्तव , रवि श्रीवास्तव , अनिल श्रीवास्तव , राहुल श्रीवास्तव , सर्वेश श्रीवास्तव , आलोक श्रीवास्तव , राहुल श्रीवास्तव , संतोष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव , अरुण श्रीवास्तव , नितेश श्रीवास्तव , अविनाश श्रीवास्तव , रणदीप माथुर , सुजीत श्रीवास्तव , कृपाशंकर लाल श्रीवास्तव , रमेश श्रीवास्तव , डा. मनोज श्रीवास्तव , दीपू श्रीवास्तव , राजेश श्रीवास्तव , अजय श्रीवास्तव , नीरज श्रीवास्तव , दिनेश श्रीवास्तव ,  अवधेश श्रीवास्तव , रंजीत श्रीवास्तव , अभिषेक श्रीवास्तव , सुनील श्रीवास्तव , प्रेमचंद श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages