<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 16, 2026

समाजसेवी सुरेश यादव ने शादी हेतु एक गरीब परिवार की किया आर्थिक मदद


अयोध्या। समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा आज अयोध्या विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुढ़ा केशव, पुजारी का पुरवा निवासी एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। संस्था विशेष रूप से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समय-समय पर जनजागरूकता अभियान चलाने का कार्य करती है।
उन्होंने बताया कि स्वर्गीय ओम प्रकाश यादव की धर्मपत्नी विपदा यादव की पुत्री के विवाह के लिए संस्था की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की गई है। संस्था सभी वर्गों एवं सभी धर्मों के जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है तथा वर्ष के 365 दिन सेवा कार्यों में सक्रिय रहती है।
सुरेश यादव ने कहा कि हम सभी को अपने आसपास के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सहायता करनी चाहिए। मानव जीवन हमें पुण्य कर्मों के फलस्वरूप प्राप्त होता है, इसलिए हमें मानवता और इंसानियत का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के जिला अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा ने समाजसेवी सुरेश यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जो व्यक्ति गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करता है, ईश्वर भी उसकी सहायता करता है। उन्होंने सभी लोगों से समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे तथा सभी ने समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के कार्यों की प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages