<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 12, 2026

नेपाल सीमा से जुड़ाव के लिए कलवारी-टांडा मार्ग पर नए पुल की मांग


बस्ती। बजट सत्र के दौरान विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने विधान परिषद में बस्ती जनपद को अंबेडकर नगर से जोड़ने वाले कलवारी-टांडा मार्ग पर एक नए, आधुनिक एवं चौड़े पुल के निर्माण की मांग उठाई।
नियम 115 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखते हुए सुभाष यदुवंश ने कहा कि यह पुल केवल दो जनपदों को जोड़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि पूर्वांचल के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर और बस्ती सहित कई जिलों को नेपाल सीमा से जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सीमावर्ती आवागमन की दृष्टि से यह मार्ग रणनीतिक रूप से बेहद अहम है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस मार्ग पर एक पुराना और अत्यंत संकरा पुल ही मौजूद है, जिसकी चौड़ाई आज की यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है। भारी वाहनों, यात्री बसों, एंबुलेंस और दैनिक यातायात के दबाव के कारण यहां अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम नागरिकों को घंटों परेशानी उठानी पड़ती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। आपातकालीन सेवाएं भी इससे प्रभावित होती हैं।
विधान परिषद सदस्य ने कहा कि यह स्थिति केवल असुविधा का विषय नहीं, बल्कि आर्थिक क्षति, समय की बर्बादी और जन-सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न बन चुकी है। पूर्वांचल के संतुलित विकास, नेपाल से व्यापारिक संपर्क को सुदृढ़ करने और क्षेत्रीय समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए इस मार्ग पर एक नए, सुदृढ़ एवं आधुनिक पुल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages