<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 24, 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा में तीन सॉल्वर और एक प्रधानाचार्य पकड़े गए


लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान सोमवार को अंग्रेजी और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में तीन सॉल्वर समेत चार लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गाजीपुर जिले के करूवी बहलोलपुर स्थित भगेलूदास इंटर कॉलेज में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक परीक्षा देता मिला। सूचना पर एसटीएफ वाराणसी की टीम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ जांच की।
जांच के दौरान कक्ष संख्या 12 में शिवम यादव (22), निवासी सरायलखंसी, जनपद मऊ, दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव की संलिप्तता सामने आई। दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
- आजमगढ़ में सॉल्वर पकड़ा गया
आजमगढ़ के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज, कोयलसा में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा के दौरान पंकज कुमार सिंह (22) को दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। वह असली परीक्षार्थी का रिश्तेदार बताया गया है। संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- जौनपुर में जीव विज्ञान परीक्षा में मामला
जौनपुर जिले के मछलीशहर स्थित नरेंद्र बहादुर इंटर कॉलेज, घघरिया परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में साहस यादव को पकड़ा गया। वह अपने रिश्तेदार की जगह परीक्षा दे रहा था। सचल दल ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द किया।तीनों जिलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी जारी रखने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages