लखनऊ। होली पर्व के अवसर पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान तीन दिनों तक बंद रहेगा। प्राणि उद्यान प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2, 3 और 4 मार्च को चिड़ियाघर पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
प्राणि उद्यान के निदेशक ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 5 मार्च से चिड़ियाघर पूर्व निर्धारित समयानुसार दर्शकों के लिए पुनः खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने पर्यटकों और शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं।
No comments:
Post a Comment