<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 17, 2026

डीएम ने मृतक होमगार्ड के आश्रितों को 38 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक सौंपा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा होमगार्ड कंपनी सेमरियावां, जनपद संत कबीर नगर के मृतक होमगार्ड स्व. फूलचंद के आश्रितों को कुल 38 लाख रुपये की सहायता धनराशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी श्रीमती कुसुमलता को 30 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त शिक्षा सहायता के अंतर्गत उनकी पुत्री साक्षी को 4 लाख रुपये तथा पुत्री अंशिका को 4 लाख रुपये की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया। साथ ही मृतक होमगार्ड के आश्रितों को होमगार्ड मुख्यालय की ओर से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि कुल 38 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान Axis Bank द्वारा किया गया है।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा आश्रित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एपीसी ऋषिमुनि सिंह, एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड नागेंद्र कुमार यादव एवं कॉर्पोरेट मैनेजर नीरज मिश्रा सहित मृतक होमगार्ड के परिजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages