<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 26, 2026

होली पर गोरखपुर-आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेन 27 फरवरी से

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच 04025/04026 होली विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से 27 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक तथा आनंद विहार टर्मिनल से 28 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी।

04025 विशेष ट्रेन गोरखपुर से 14:00 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ व गाजियाबाद होते हुए सुबह 06:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04026 ट्रेन आनंद विहार से 21:05 बजे चलकर अगले दिन 12:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के 12, एसी द्वितीय श्रेणी के 05 तथा 02 जनरेटर सह लगेज कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages