वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। आगामी होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अनिल ढींगरा, मंडलायुक्त गोरखपुर ने पाण्डेहाता से घण्टाघर रेती, बक्शीपुर चौराहा, आर्यनगर चौराहा, जटाशंकर होते हुए धर्मशाला तक निर्माणाधीन विरासत गलियारे का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. एस. चेनप्पा (पुलिस उप महानिरीक्षक), दीपक मीणा (जिलाधिकारी गोरखपुर) एवं डॉ. कौस्तुभ (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जलकल एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। होली पर निकलने वाली नरसिंह यात्रा को देखते हुए कार्यदायी संस्थाओं को 3-4 दिनों में मार्ग को मोटरेबल बनाने तथा निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर तारों को डक्ट में शिफ्ट करने और ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। वहीं जलकल एवं नगर निगम को पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न होने देने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment