<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 26, 2026

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 794/2025 धारा 2(b)(i), 2(xi), 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियम में वांछित 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त लालचन्द यादव उर्फ गुड्डू पुत्र रामसवारे यादव निवासी ग्राम गुनवाखोर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को चोरहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अपराध के विरुद्ध अभियान को आगे भी सख्ती से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages