<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

गोरखपुर में 22 फरवरी को तीसरा राष्ट्रीय भौतिक चिकित्सा सम्मेलन, देशभर के विशेषज्ञ होंगे शामिल


बस्ती। गोरखपुर में 22 फरवरी को तीसरा राष्ट्रीय भौतिक चिकित्सा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसमें पूरे देश से बड़ी संख्या में चिकित्सक भाग लेंगे। इस सम्मेलन में शोध पत्रों और नवीनतम चिकित्सा विधियों के उपयोग तथा उनके मरीजों पर प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
भौतिक चिकित्सा विशेषज्ञ विभिन्न राज्यों से आएंगे। इस संबंध में डॉ. अमित शर्मा, वरिष्ठ फिजियो सचिव एवं प्रदेश प्रभारी, पूर्वांचल फिजियोथैरेपी वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. राकेश सिंह और उनकी पूरी टीम लगातार प्रयासरत हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह सम्मेलन रोगियों के लिए भी लाभदायक साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages