बस्ती। बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी ओम प्रकाश भट्ट के पुत्र रविकान्त भट्ट का चयन टी-20 एशिया कप डेफ टीम के इंडिया कोच के रूप में हुआ है। उनके चयन से जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
बचपन से ही रविकान्त भट्ट की क्रिकेट में विशेष रुचि रही है। सीमित संसाधनों के बीच ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।
यह जानकारी देते हुए बस्ती वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने बताया कि रविकान्त भट्ट ने इतिहास रचते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि रविकान्त भट्ट स्थानीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
बताया गया कि रविकान्त भट्ट ‘आर.के.बी.’ नाम से दिल्ली में कई क्रिकेट एकेडमी संचालित कर रहे हैं, जहां वे युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनके खेल भविष्य को संवार रहे हैं।
उनके चयन पर चेयरमैन विक्रान्त भट्ट, जी.डी. मिश्रा, अमित शर्मा, अवधेश भट्ट, दुर्गेश श्रीवास्तव, रवि उपाध्याय, रवि तिवारी, आमिर खान, संजय यादव, राजेन्द्र निषाद, अश्विनी मिश्र सहित अनेक क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

No comments:
Post a Comment