बस्ती। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती के छात्र आशीष तोमर ने बेंगलुरु स्थित यूआर राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी) में आयोजित अखिल भारतीय हिंदी तकनीकी सम्मेलन में अपना शोधपत्र प्रस्तुत कर संस्थान का मान बढ़ाया है। आशीष ने वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों के सामने खगोल विज्ञान के जटिल विषय ‘ब्लैक होल’ पर आधारित अपना तकनीकी शोध व विश्लेषण प्रस्तुत कर प्रमाण पत्र भी हासिल किया है।
आशीष ने यह शोधकार्य बस्ती इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर यशवंत कुमार यादव के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है। यूआरएससी के निदेशक एम शंकरन, पद्म विभूषण से सम्मानित सीएसआइआर के पूर्व महानिदेशक डॉ. रघुनाथ माशेलकर, मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक डीके सिंह व आइआइटी कानपुर के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. एचसी वर्मा सहित अन्य विशिष्ट वैज्ञानिकों की मौजूदगी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में आशीष को मिला यह सम्मान जिले के संस्थान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। आशीष की इस उपलब्धि पर बस्ती इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय, मेंटर यानी कि मार्ग दर्शक यशवंत कुमार यादव और डॉ. शिवेंद्र पाठक समेत अन्य सभी संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
.png)
No comments:
Post a Comment