<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 27, 2026

जिले में राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संपन्न, 180 शिक्षाकर्मियों को मिला प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बस्ती में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण के अंतर्गत दो बैचों में शिक्षक, एआरपी, डायट मेंटर और बीईओ सहित कुल 180 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को आयोजित समापन सत्र में दूसरे बैच के 105 प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल परख का सामान्य प्रसार नहीं, बल्कि देश की शैक्षिक गुणवत्ता को मापने हेतु आयोजित एक व्यापक और वैज्ञानिक राष्ट्रीय सर्वेक्षण है। उन्होंने इसे भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक युगांतरकारी कदम बताया।
प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता डॉ. रविनाथ त्रिपाठी एवं सह नोडल प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठी ने परख सर्वेक्षण के परिचय, इसके ऐतिहासिक संदर्भ तथा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) के साथ इसके अंतर्संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और सर्वेक्षण को निष्पक्ष एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ. गोविन्द, वंदना चौधरी, ऋचा शुक्ला, अलीउद्दीन खान, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, नवनीत कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages