प्रतापगढ़। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से मंगलवार को 12 वीं अकाउंटेंसी की परीक्षा प्रतापगढ़ के सात परीक्षा केंद्रों क्रमश न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जे एम जी पब्लिक स्कूल कालाकांकर, संस्कार ग्लोबल स्कूल, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, आत्रेय एकेडमी तथा आइंस्टीन पब्लिक स्कूल, लालगंज में सुबह 10 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें जिले के 47 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 629 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें से 616 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर बिपिन कुमार सोनी ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों के देखरेख में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई।
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चेयरपर्सन डॉक्टर शाहिदा ने बताया कि आज की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई, सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 वीं की विज्ञान की परीक्षा कल यानि 25 फरवरी को तथा 12 वीं की अगली परीक्षा भूगोल विषय की 26 फरवरी को होगी।
No comments:
Post a Comment