बस्ती। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर जीवनरक्षक भूमिका निभाई। सोमवार को मरवटिया क्षेत्र के एक युवक की अचानक बिगड़ती सेहत के बीच एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता ने उसकी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, प्रतिमेश (पुत्र सत्य नारायण) को अचानक सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई। परिजनों की चिंता बढ़ते देख पिता सत्य नारायण ने तुरंत 108 आपातकालीन सेवा को सूचित किया।
सूचना मिलते ही मरवटिया पर तैनात एंबुलेंस संख्या UP32EG4806 मौके पर पहुँची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रणवीर और पायलट ने प्रतिमेश को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मरवटिया के लिए रवाना हुए।
रास्ते में प्रतिमेश की स्थिति और गंभीर हो गई। ईएमटी रणवीर ने तुरंत ईआरसी (ERC) के डॉ. रस्तोगी से फोन पर संपर्क किया। डॉक्टर के मार्गदर्शन में, एंबुलेंस में ही जरूरी प्राथमिक उपचार (Emergency Medical Care) दिया गया।
प्रतिमेश को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया में भर्ती कराया गया, जहाँ समय पर दी गई चिकित्सा सहायता से उसकी हालत में सुधार हुआ। अस्पताल के डॉक्टरों ने ईएमटी रणवीर की सूझबूझ और तत्परता की सराहना की।
अपनी जान बचने पर खुश पिता सत्य नारायण और परिवार ने 108 एंबुलेंस सेवा और उसके कर्मियों का धन्यवाद किया।

No comments:
Post a Comment