<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित


बस्ती। भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय तथा पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत दिनांक 22 फरवरी 2026 को महिला थाना जनपद बस्ती एवं मिशन शक्ति थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं एनएसएस की छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था की बारीकियों तथा आमजन की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में भी जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त देश में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023—की मुख्य विशेषताओं की जानकारी दी गई। साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, ओटीपी चोरी, यूपीआई फ्रॉड तथा साइबर बुलिंग से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को आत्मरक्षा, सतर्कता एवं कानून संबंधी जानकारी के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया गया। इस प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages