वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस की सक्रियता से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना महुली पुलिस ने 02 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई।
चेकिंग के दौरान दरगाहे उर्फ छोटू पुत्र हरिराम निवासी सूरज देवरिया थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को कालीजगदीशपुर से गौरा जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 02 किलो अवैध गांजा तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को वाहन सहित हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के उपरांत 24 फरवरी 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेश-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

No comments:
Post a Comment