<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 24, 2026

एनडीपीएस अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त रिजवान अहमद गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एनडीपीएस अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त रिजवान अहमद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में 24 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में थाना दुधारा पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 64/2026 धारा 08/18 एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त रिजवान अहमद पुत्र अफगन हुसैन निवासी ग्राम पुरैना मंसूर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को चोरहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पुरैना मंसूर में अभियुक्त अबु उवैदा उर्फ छोटू पुत्र इरफान अहमद द्वारा अपने मकान के सामने बनी बाउंड्री के भीतर अफीम के पौधे लगाए गए हैं। सूचना पर थाना दुधारा पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त को 28.5 किलोग्राम अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया था।

उक्त प्रकरण में फरार चल रहे सह अभियुक्त रिजवान अहमद को भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages