<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 29, 2026

बिना हेलमेट व सीट बेल्ट चलाने वालों को गुलाब भेंट कर दिया सुरक्षा का संदेश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एचबीएल एसोशिएशन एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एक अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया गया और प्रेमपूर्वक समझाया गया कि वे अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
इस अवसर पर आरटीओ प्रशासन बस्ती मंडल फरीदुद्दीन एवं आरआई सीमा गौतम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों का सबसे बड़ा कारण यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी है। यदि वाहन चालक नियमित रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, तो दुर्घटनाओं में होने वाले जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के तहत यह अभिनव अभियान चलाया गया, जिसमें गुलाब भेंट कर नियमों के पालन का संदेश दिया गया। नागरिकों ने भी इस पहल को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।
अभियान के दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करेंगे।
इस जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से संरक्षक देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनय दुबे, कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, दीपक, अभिमन्यु सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages