<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 29, 2026

एडीएम की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक हुई आयोजित


संतकबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के 47 पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों द्वारा उठाए गए विभिन्न लम्बित मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्रा (अ.प्रा.) ने पूर्व सैनिकों के लम्बित शस्त्र लाइसेंस के मुद्दे को प्रमुखता से रखा। कर्नल मिश्रा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि शस्त्र लाइसेंस के विषय में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इस विषय पर अपर जिलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे ताकि संबंधित समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लिया जा सके। इस अवसर पर स्टेशन हेडक्वार्टर गोरखपुर के प्रतिनिधि नायब सूबेदार हर बीर सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी, विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि, अधिशासी अभियंता (विद्युत) खलीलाबाद एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages