<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

स्काउट गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद बस्ती के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन यूनीक साइंस एकेडमी, बस्ती में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए टेंटों का निरीक्षण किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्र एकता और अनुशासन की भावना विकसित करता है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रशिक्षण के तीसरे दिन स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर आदर्श मिश्रा एवं स्काउट मंगलेश अग्रहरि ने बच्चों को टेंट निर्माण, पुल निर्माण, गैजेट निर्माण, पाक विद्या सहित विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दुर्गेश कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना सहजता से किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में स्काउट मास्टर बिंदुसार सिंह ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण शिविर के समापन की घोषणा की।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान स्वेता श्रीवास्तव, दिव्या सिंह, अंशिका जायसवाल, किरन सिंह, मानसी सिंह, अखिलेश शुक्ला, राकेश सुमन त्रिपाठी, मृदुला श्रीवास्तव, रिया पांडेय, मीनाक्षी, सौम्या, कौशल, गौरव, हिमांशु, भावना श्रीवास्तव, शिवम सहित अन्य प्रशिक्षार्थियों का योगदान सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages