बस्ती। बसन्त पंचमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती संकल्पों के साथ मनाई गई। शुक्रवार को नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और देशवासियों में देशभक्ति व बलिदान की भावना जागृत की।
उन्होंने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस का योगदान केवल युद्ध तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीयों के आत्मसम्मान, साहस और आत्मनिर्भरता को मजबूत किया। उनका नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, निजामुद्दीन, समीर चौधरी, राजेन्द्र चौरसिया, संजय गौतम, रन बहादुर यादव, अभिषेक यादव, शंकर यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व अर्पित किया। उनके विचार हमें देश और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी के जिला संयोजक अजय कुलश्रेष्ठ अपने समर्थकों विनय गौतम, आनन्द कुमार व राज यादव के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुलाब सोनकर, अरविन्द सोनकर, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, सुशील यादव, पंकज निषाद, राजेन्द्र यादव, दीनानाथ चौरसिया, हनुमान प्रसाद चौधरी, मो. युनूस आलम, मोनू यदुवंश, डा. देवेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र यादव, अशोक यादव, चन्द्र प्रकाश चौधरी, मधुबन यादव, विवेक यादव, जोखूलाल यादव, तूफानी यादव, श्रीप्रकाश शर्मा, अंकित यादव, गौरीशंकर यादव, रणजीत यादव, चीनी चौधरी सहित सपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment