बस्ती। थाना हर्रैया के नेतृत्व में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को आज सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर को गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में “साइबर क्राइम: एक चुनौती” विषय पर आयोजित की गई थी।
इस प्रतियोगिता में 379 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें 137 छात्राएं और 232 छात्र शामिल थे। प्रतियोगियों ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल जिम्मेदारी के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
- विजेताओं की सूची :
प्रथम स्थान : दीक्षा सिंह (कक्षा 11 C) व सत्येंद्र कुमार पाण्डेय (कक्षा 11 A)
द्वितीय स्थान : खुशी (कक्षा 11 B) व सात्विक (कक्षा 11 C)
तृतीय स्थान : कली श्रीवास्तव (कक्षा 11 C) व सुशील मौर्य (कक्षा 10 C)
चतुर्थ स्थान : अर्चिता सिंह (कक्षा 11 C) व अपूर्व (कक्षा 12 D)
पंचम स्थान : नीशू वर्मा (कक्षा 11 B) व हिमांशु पाण्डेय (कक्षा 11 A)
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया, साइबर टीम, विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पत्रकार और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment