<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी में बसंत पंचमी का गरिमामयी आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी में आज बसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर मां सरस्वती के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल, प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल एवं डॉ. राजन शुक्ला द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान विद्वान पंडित संकर्षण द्विवेदी जी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिन्होंने वैदिक ऋचाओं के माध्यम से मां सरस्वती का आह्वान कर विद्यालय परिवार के कल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह सहित समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं भजनों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने विद्यार्थियों विशेषकर बोर्ड परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, साधना और लक्ष्य के प्रति समर्पण का पर्व है। उन्होंने परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए छात्रों को अपने लक्ष्य पर एकाग्र रहने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी ने शिक्षा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सद्बुद्धि और संस्कारों को जीवन की सच्ची पूंजी बताया, जबकि प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने शिक्षा को चरित्र निर्माण का आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में भव्य हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई, जिसमें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी परीक्षाओं में सफलता की कामना की गई। इस आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages