<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

यूनीक साइंस एकेडमी बस्ती में भव्यता से मना बसंत पंचमी पर्व

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान यूनीक साइंस एकेडमी बस्ती में बसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर मां सरस्वती के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

विद्यालय में वैदिक ऋचाओं के साथ मां सरस्वती का आह्वान किया गया तथा समस्त विद्यालय परिवार के कल्याण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से कक्षा 10 एवं 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी भीतर की चेतना को जागृत करने का पर्व है। बोर्ड परीक्षा को बाधा नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा सिद्ध करने का स्वर्णिम अवसर मानते हुए लक्ष्य पर गिद्ध जैसी दृष्टि रखकर परिश्रम को ही अपना धर्म बनाना चाहिए।

वहीं प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षा के आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें मां शारदे से केवल अंक नहीं, बल्कि सद्बुद्धि की कामना करनी चाहिए, जिससे हम जीवन की प्रत्येक चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।

पूजन के उपरांत विद्यालय परिसर में विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वेता श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार, शालिनी श्रीवास्तव, अंशू उपाध्याय, अभिरूप श्रीवास्तव, गौरव सिंह, उद्धव, बिंदुसार सिंह सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages