बस्ती। जीवीएम कान्वेंट स्कूल परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव बसंत पंचमी तथा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार एवं सरस्वती पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों ने ज्ञानार्जन की विधिवत शुरुआत की।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्य श्रीमती विजयदशमी सिंह द्वारा मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी का दिन विद्यारंभ संस्कार के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी दिन प्रारंभ किया गया ज्ञान का मार्ग जीवनभर सफलता और समृद्धि प्रदान करता है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, राष्ट्रभक्ति और त्याग पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यारंभ संस्कार के अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों से सजाया गया था। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता की और विधिपूर्वक विद्यारंभ संस्कार में प्रवेश लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर राकेश, राजेश, गिरीश, जितेंद्र, प्रवीण, पवन, आनंद, जैग, सुशील, सावित्री, प्रिंस, पूजा, ममता, शबनम, मीनाक्षी, ज्योति, खुशबू, खुशी, श्रेया, अलीशा, महिमा, हिना, अनीता, रेशमा, निगहत, शिवानी, प्रीति, नम्रा, प्रतीक्षा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन मां सरस्वती व नेताजी के जयघोष के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment