<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

विकास भवन कर्मचारी संघ ने बैठक कर अधिकारों की रक्षा हेतु बनाई रणनीति

गोरखपुर। विकास भवन कर्मचारी संघ की अहम बैठक लघु सिंचाई विभाग स्थित विकास भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव ने की और संचालन महामंत्री सुनील सिंह श्रीनेत ने किया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारियों को संबोधित किया और कहा कि सरकार कर्मचारियों को विभाजित करने की कोशिश करती है, लेकिन जब कर्मचारी एकजुट होंगे, तभी उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने सभी से पुरानी पेंशन योजना की बहाली और आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.86 लागू करने की लड़ाई में एक मंच पर आने का आह्वान किया।
अध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के स्थानीय समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया। परिषद अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया कि जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
बैठक में श्री अशोक पांडेय पंडित, श्याम नारायण शुक्ल, सुनील सिंह श्रीनेत, हरी नारायण कुशवाहा, इजहार अली, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, इंजीनियर सौरव श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह, गोविंद प्रसाद, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार सहित अनेक कर्मचारी नेता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages