<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

शिवसेना ने बाला साहेब, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस और महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती धूमधाम से मनाई


लखनऊ। शिवसेना प्रदेश कैम्प कार्यालय, सरोजनी नगर में आज तीन महापुरुषों – श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस और महाराजा सुहेलदेव – की जयन्ती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में फल, फूल और मिठाई अर्पित किए गए।
इस अवसर पर छोटी बच्ची पीहू ने महापुरुषों की जयन्ती पर केक काटकर समारोह को और भी उल्लासपूर्ण बनाया। शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ठा0 अनिल सिंह ने कहा कि यह दिन बहुत पावन है और हमें राष्ट्र तथा समाज को एकजुट करने के लिए इन महापुरुषों के आदर्शों का पालन करना चाहिए।
जयंती के अवसर पर शिवसेना ने सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की और बृजेश कुमार यादव को लखनऊ जनपद का नगर सचिव मनोनीत किया। इस मौके पर विश्वजीत सिंह (सचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी उ0प्र0), सुनील कुमार, फुरकान खान, बृजेश कुमार यादव, राज गौतम, रामनाथ, लाल बहादुर, विजय शर्मा सहित दर्जनों शिवसैनिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages