वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1120/2025 धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352, 61(2), 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त चंदन सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी अतरौरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को पुलिस ने चनवापार पोखरा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वादी काशीनाथ त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय मोती त्रिपाठी निवासी रुदौली उर्फ मठिया थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर द्वारा 02 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि 01 दिसंबर 2025 को अभियुक्त चंदन सिंह व उसके साथियों द्वारा वादी के पुत्र संतोष पति त्रिपाठी उर्फ भोला की मेंहदावल बाईपास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी, जिसके क्रम में उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

No comments:
Post a Comment