<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

जिला प्रशासन के देख-रेख में नागरिक सुरक्षा कोर का ब्लैक आउट मॉक ड्रिल संपन्न


महादेवा ( बस्ती )। 23 जनवरी को सायं 6 बजे हवाई हमले का सायरन बजा और ब्लैक आउट हो गया, ब्लैक आउट मॉक ड्रिल जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश पर  शास्त्री चौक से कम्पनी बाग चौराहा और आसपास के क्षेत्र में हुआ, इस मॉक ड्रिल में अपरजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा/उप जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव, सेक्टर वार्डेन नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखण्ड बस्ती डॉ कुलदीप सिंह, जी.रहमान, अब्दुल हलीम, देव नारायण पाठक, काजी फरजान, गुलाम मुस्तफा, आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन, गौतम बबिता, जम्बोत्री चौधरी, प्रताप शंकर पाण्डेय, विजय कश्यप, अनूप सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, पूजा पाण्डेय, न्याय सहायक मोतीलाल रंजन, राम कुमार, अनुज पाल, भीष्म प्रकाश, सोनी, भीमसेन, सनी, आपदा मित्र वालंटियर्स आदि की सहभागिता रही, मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु सायरन ध्वनित किया गया, सायरन बजते ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट किया गया, हवाई हमला समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन ध्वनित किया गया, मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्काउट गाइड वालंटियर्स, नागरिक सुरक्षा कोर वॉलिंटियर्स, पावर कारपोरेशन, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्काउट गाइड, राजस्व विभाग, आपदा मित्र वालंटियर्स, राजस्व विभाग आदि विभागों  के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages