<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर शास्त्री चौक पर पुलिस का जागरूकता मार्च

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद में नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 23 जनवरी 2026 को प्रस्तावित राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दृष्टिगत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शास्त्री चौक पर अपर जिलाधिकारी बस्ती एवं अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की अध्यक्षता में पुलिस द्वारा भव्य मार्च निकाला गया।

मार्च का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने किया, जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी रूधौली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को ब्लैकआउट के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा युद्ध अथवा हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ब्लैकआउट एक महत्वपूर्ण नागरिक सुरक्षा उपाय है, जिसके तहत शाम 6 बजे सायरन बजने पर घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं वाहनों की सभी लाइटें पूर्ण रूप से बंद कर दी जाती हैं। साथ ही खिड़कियों पर मोटे पर्दे या काले कपड़े लगाकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी भी प्रकार का प्रकाश बाहर न जाए। इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमले की स्थिति में दुश्मन को लक्ष्य पहचानने में कठिनाई उत्पन्न करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जनसमूह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह मॉक ड्रिल केवल अभ्यास एवं जागरूकता के लिए है, इससे किसी प्रकार का भय या अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि निर्धारित समय पर शांतिपूर्वक सहयोग करें, लाइटें बंद रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस, सिविल डिफेंस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यह जागरूकता अभियान जनपद में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने तथा आपदा अथवा आपातकालीन स्थिति में समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages