सिद्धार्थनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज जनपद सिद्धार्थनगर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी उप जिलाधिकारी नौगढ़ क्षेत्राधिकारी सदर पुलिस तथा नेहरू युवा केंद्र एनसीसीएनएसएस के समन्वयक उपस्थित रहे।
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग स्काउट गाइड वॉलंटियर्स नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं एनसीसी वॉलंटियर्स द्वारा छोटी आग बुझाने घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
जिलाधिकारी नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देश पर यह कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही प्रभावित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैकआउट किया गया तथा नागरिकों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और छोटी आग बुझाने का अभ्यास किया गया। इसके पश्चात ऑल क्लियर सायरन बजाकर मॉक ड्रिल को समाप्त किया गया।

No comments:
Post a Comment