गोरखपुर। एम्स गोरखपुर के गायनी विभाग में उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती चारु चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं के जन्म की खुशी में केक काटा गया और माताओं को बेबी किट वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा, समान अवसर उपलब्ध कराने और उनके सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।
इस मौके पर एम्स की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती विभा दत्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।

No comments:
Post a Comment