<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अब तक 16 की गिरफ्तारी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। कूटरचित व गलत तथ्यों के आधार पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपद संतकबीर नगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 215/2023 धारा 419/420/120बी/467/468/471 भादवि व 8/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 तथा 12 पासपोर्ट अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

इस प्रकरण में अभियुक्त रुद्र प्रताप पुत्र उमाशंकर निवासी ईमलिडीहा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर (वास्तविक नाम राहुल साही पुत्र राधेश्याम साही निवासी रानीपुर थाना गगहा जनपद गोरखपुर) के विरुद्ध पूर्व में लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।

उक्त अभियुक्त को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ पर बैंकाक से वापस आते समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक कूटरचित पासपोर्ट तथा दो आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इस पासपोर्ट प्रकरण में अब तक कुल 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages