<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

नन्हे बच्चों के विद्यारंभ संस्कार के साथ बसंत पंचमी संपन्न

लखनऊ। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सेक्टर-आई, जानकीपुरम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन 23 जनवरी को विद्यालय परिसर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इसे नए आरंभ एवं ज्ञान साधना का पर्व बताया।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों की जीभ पर शहद से “ॐ” लिखकर विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा विधिवत सरस्वती पूजन एवं हवन किया गया।
पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास एवं संस्कारों की अनुभूति देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages