<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने पैडलेगंज स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह तथा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवा शक्ति को संगठित किया। आज़ाद हिंद फौज का गठन कर उन्होंने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का नारा दिया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संपूर्ण राष्ट्र उनके अविरल संघर्ष और राष्ट्रभक्ति के लिए सदैव ऋणी रहेगा। ऐसे भारत माता के महान सपूत को कोटि-कोटि नमन।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि पराक्रम दिवस के अवसर पर हम सभी को नेताजी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, रमेश प्रताप गुप्ता, उपाध्यक्ष रणविजय शाही, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी सहित मंडल अध्यक्षगण अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, प्रशांत विश्वकर्मा, शिशिर वर्मा, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, प्राण तिवारी, अष्टभुजा श्रीवास्तव, रितेश सिंह बब्बू, मनोज निषाद, रणंजय सिंह, राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, रविन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, रमेश गुप्ता, राहुल गुप्ता पहलवान, मनोज श्रीवास्तव, संजू यादव, अनुभव वाजपेई सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages