बस्ती। श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्म भूमि स्थापना के तृतीय वर्षगाठ पर जय भारत फाउंडेशन द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवीन मंडी, अमौली में संपन्न हुआ।
आयोजन में जागरण, आकर्षक झांकियां और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया गया, वहीं झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई।
फाउंडेशन के अध्यक्ष के.सी. सर फाउंडर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करना है। कार्यक्रम में सचिव दुर्गा दयाल पाठक, राकेश पाठक, विकास कुमार, पंकज दुबे, पंकज पाठक, संतोष उपाध्याय, लल्लू सोनी, दुर्गेश वर्मा, अंकुश, मनोज पाण्डेय, दीना सर्वेश पाण्डेय, रीना, अंजली समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग दिया। श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

No comments:
Post a Comment