<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

सेन्ट्रल एकेडमी में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर श्रद्धा, संस्कृति और ज्ञान का संगम


बस्ती। शुक्रवार को सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विधिवत हवन-पूजन कर माँ सरस्वती की आराधना की।
प्रबंधक जय प्रकाश तिवारी, सीमा तिवारी और प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने ज्ञान, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा से सर्वश्रेष्ठ ज्ञान और सफलता प्राप्त होती है।

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाया। इसमें मानसी, राजश्री तिवारी, रौनक, शिवाकान्त, फरहान, अभिज्ञान बाल्मीकि, अलका, आराध्या, श्रेया, साक्षी, अंजली, एन्जल, मोहिनी, आदिति मिश्रा, दिव्यांशी, अन्वी, निषिका, गरिमा, खुशी और अन्य ने भाग लिया।
मुख्य रूप से आबिद अरशद, द्विजेन्द्र मिश्र, प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र, रानी, प्रतिमा, शिखा, जैवी, श्रेया, सुधा गौड़, सीमा सिंह, शम्स परवेज, महेश पाण्डेय और रूचि ने बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान तथा महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
इस प्रकार कार्यक्रम ने श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages