<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 23, 2026

पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला; पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार


बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी अमित कुमार वरुण पुत्र बहरैची ने पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।
एसपी को दिए गए पत्र में अमित कुमार वरुण ने बताया कि उसने लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी कमलेशधर दूबे से एक सागौन का पेड़ खरीदा था। बीते 13 जनवरी की सुबह वह पेड़ का पैसा देने बनकटा गया था। जब वह बगीचे में पहुंचा तो देखा कि उक्त सागौन के पेड़ को संजय पुत्र राम अवध निवासी बनकटवा थाना नगर, हरिनाथ पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी देवापार तथा पांच अज्ञात व्यक्ति काट रहे थे।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने पेड़ काटने से मना किया तो संजय और हरिनाथ ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान रवि पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम देवराव उसे बचाने पहुंचे तो संजय ने सागौन काटने वाली कुल्हाड़ी से रवि पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं आंख के नीचे गंभीर चोट आ गई।
आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर मौजूद 20 हजार रुपये भी छीन लिए और दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। अमित कुमार वरुण ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा अपने जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages