बस्ती। श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल बरगदवा में अति शीघ्र हार्ट और न्यूरो के इलाज हेतु केन्द्र स्थापित कराया जायेगा और इस केन्द्र में चिकित्सकों के साथ ही अत्याधुनिक मशीने लगायी जायेंगी जिससे लोगों को इलाज के लिये भटकना न पड़े। यह जानकारी रविवार को चेयरमैन बसंत चौधरी ने दिया। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कहा है कि हॉस्पिटल की स्थापना पीड़ित लोगों की सेवा के लिये किया गया है। कोरोना संकट काल में जब अधिकांश निजी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम बंद हो गये ऐसे कठिन समय में भी हमने अस्पताल की सेवायें जारी रखीं। वैश्विक महामारी के दौरान जब अस्पतालों से मरीज वापस कर दिए जाते थे तब श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था। हॉस्पिटल में लोगों को बेहतर सेवा देने के साथ ही आयुष्मान कार्ड और शासन स्तर पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये चेयरमैन बसन्त चौधरी ने कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों को हॉस्पिटल की ओर से सुविधायें उपलब्ध करायी जाती है। पूर्व प्रेसक्लब उपाध्यक्ष अरुणेश श्रीवास्तव ने कहा कि हॉस्पिटल में पत्रकारों को सुविधा के लिए हॉस्पिटल की तरफ से कार्ड जारी किए जाए। हॉस्पिटल चेयरमैन बसन्त चौधरी ने कहा कि बहुत जल्द ही पत्रकारों को अलग से कार्ड भी निर्गत कराया जायेगा जिससे कोई असुविधा न होने पाये।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment