<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

गणतंत्र दिवस पर बस्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा जनपद

बस्ती। जनपद में 76वां गणतंत्र दिवस उल्लास और संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डमरूआ जंगल, रघुनाथपुर, सिकटा, सुकरौली मदनपुरा, हरदी, दुबौला, एकटेकवा, भीटा, मिरवापुर, गोड़सरा जलेबी गंज सहित दर्जनों गांवों से होकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय युवा व ग्रामीण हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर गौर प्रथम से जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी रमेश लवकुश चौहान ने कहा कि तिरंगा केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे त्याग, संघर्ष और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर ऐसा समाज बनाना है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सभी को समान रूप से मिले।
तिरंगा यात्रा में आम जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के साथ सुभाष चंद्र चौहान, देशराज गौतम, रंजन निषाद, सचिन कश्यप, संदीप प्रजापति, हरीश चौहान, मधुबन यादव, ग्राम प्रहरी अशोक कुमार, त्रिहेन देशराज गौतम, नरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुमार गौतम, राजेंद्र गौतम, सुधीर सिंह चौहान, रोहित चौहान, सुरेश जयसवाल, रामदेव गौतम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण व अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages