<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

बस्ती में स्वास्थ्य सेवा को मिला नया मुकाम, गीता हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर का हुआ उद्घाटन


बस्ती। मंगलवार को भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने कैली रोड, जामडीह पाण्डेय में गीता हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह हास्पिटल मरीजों की सेवा में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
हास्पिटल के संचालक अमित त्रिपाठी ‘राजन’ ने बताया कि उन्होंने इसे अपनी मां की स्मृति में खोला है, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। हास्पिटल में एनआईसीयू, वेंटिलेटर, आईसीयू, गायनी और आर्थो की सुविधा मौजूद है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आयुष्मान योजना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उद्घाटन समारोह में अभिषेक त्रिपाठी, संदीप चौरसिया, अंकित त्रिपाठी, प्रिन्स, अभिनव मिश्र, अमन चौधरी, राघवेन्द्र समेत कई चिकित्सक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages