बस्ती। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलाड़ी चौराहे से लेकर शास्त्री चौक, गांधी नगर होते हुए रोडवेज तक भाजपा नेता आलोक सिंह अंशु के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज हमें आत्मगौरव और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि तिरंगे में शामिल तीनों रंग भारत के सभी धर्मों की एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। देश के महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई है, इसलिए हमें उनसे प्रेरणा लेकर देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है।
तिरंगा यात्रा में तारिक आदिल, अश्विनी श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अंकुर सिंह, करुण सिंह, सिंपू दुबे, इरफान अंसारी, नूर आलम, आनंद सिंह, प्रमोद चौधरी, शैलेंद्र मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, प्रेमराज गौतम, पवन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment