<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

हिन्दू समाज की शक्ति समरसता में निहित, जातिगत विभाजन से बचे समाज - प्रवीण तोगड़िया


बस्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के बस्ती आगमन पर संगठन की ओर से भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हिन्दू समाज की मजबूती केवल संख्या से नहीं, बल्कि समरसता, आपसी सम्मान और सामाजिक संतुलन से तय होती है। उन्होंने कहा कि समृद्ध, सम्मानित और सशक्त हिन्दू समाज का निर्माण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यूजीसी से जुड़े हालिया प्रावधानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी कानून ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे समाज में जातिगत वैमनस्य, भेदभाव या असमानता को बढ़ावा मिले। समाज को जोड़ने वाले प्रयास ही राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं।
सरकार और शंकराचार्य से जुड़े सवाल पर डॉ. तोगड़िया ने विश्वास जताया कि दोनों ही संस्थाएं अपने-अपने दायित्वों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को भली-भांति समझती हैं और आपसी संवाद के माध्यम से किसी भी विवाद का समाधान निकाला जाएगा।
कार्यक्रम को ओजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रजनी ठुकराल, संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद, प्रांत उपाध्यक्ष राणाजी, प्रांत महामंत्री चन्देश्वर, बस्ती विभागाध्यक्ष संजय द्विवेदी, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद बस्ती के अध्यक्ष स्नेह पाण्डेय तथा राष्ट्रीय बजरंग दल बस्ती के अध्यक्ष मनमोहन तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक मोहन सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, जिला महामंत्री रविंद्र कश्यप, जिला मंत्री सतेन्द्र मिश्रा, अनिल प्रजापति, वशिष्ठ मुनि दुबे, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विनोद निषाद, धर्मेंद्र चौहान, सोनू पाठक, हिदेश पाण्डेय, राजू चौहान, लल्लू शुक्ल, अजय मिश्रा, राजन गुप्ता, मोहन चौधरी, ताडकेश प्रजापति, सोमनाथ मौर्य, राजमणि चौधरी, कृष्ण अवतार चौधरी, दुर्गा प्रसाद, पवन तिवारी, हरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages