<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 30, 2026

कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को किया नमन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कई लोग रहे मौजूद


बांदा। शनिवार को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन कर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने विचार प्रकट करते हुए गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि सत्य और अहिंसा का ही नाम गांधी है, देश की आजादी के लिए असहयोग आंदोलन, विदेशी कपड़ों का बहिष्कार, नमक सत्याग्रह ,अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन चलाए गए व देश प्रेम भावना बलवती करने के लिए भारत भ्रमण कर युवाओं के अन्दर क्रांति का संचार किया गया, देश की आजादी के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, 1929 में गांधी जी जे वी कृपलानी, महादेव देसाई, माता कस्तूरबा के साथ बांदा आए, कुंवर हरप्रसाद सिंह की कोठी पर रुके और यहां के प्रमुख क्रांतिकारियों से आजादी के लिए सलाह, मशवरा किया गया, साथ ही शहर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बंदे मातरम और भारत माता की जय का उदघोष किया गया। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता / पूर्व प्रधान खरौंद गज्जू फौजी के निधन पर कांग्रेस जनों द्वारा दिवंगत आत्मा की आत्म शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, पीसीसी पवन देवी कोरी, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, रमेश चन्द्र द्विवेदी एडवोकेट, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेन्द्र गौरव, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, के पी सेन, गोविन्द नारायण, छेदीलाल धुरिया, संतोष कुमार रैकवार, सैय्यद वारिस अली, शब्बीर सौदागर, इस्लाम भाई, सुखदेव गांधी, अली बख्श, जगदेव प्रजापति, सेवक वर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages